सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: Relief for Students: Class 10 Reappear Exams Now in June Schedule Changed for the First Time

HPBOSE: विद्यार्थियों को राहत, दसवीं की रि-अपीयर परीक्षा अब जून में, पहली बार बदला शेड्यूल

संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Apr 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

 स्कूल शिक्षा बोर्ड पहली बार जून माह में दसवीं कक्षा के लिए रि-अपीयर परीक्षा करवाएगा। इससे पहले रि-अपीयर परीक्षा सितंबर में होती थी। 

HPBOSE: Relief for Students: Class 10 Reappear Exams Now in June Schedule Changed for the First Time
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पहली बार जून माह में दसवीं कक्षा के लिए रि-अपीयर परीक्षा करवाएगा। इससे पहले रि-अपीयर परीक्षा सितंबर में होती थी। इसके चलते बच्चों का एक वर्ष खराब हो जाता था। बोर्ड ने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अब जून माह में ही दसवीं कक्षा की रि-अपीयर परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। जिला मुख्यालय चंबा में आयोजित प्रेस वार्ता में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों और उनके कॅरिअर को ध्यान में रखते हुए बोर्ड पहली बार स्कूलों में कॅरिअर काउंसिलिंग से बच्चों का मार्गदर्शन करेगा।

Trending Videos

प्रदेश भर में दसवीं और जमा दो की परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को शांत मन से परीक्षा देने के दिप्स दिए गए। उन्होंने बताया कि 23 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रदेशभर में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक की गई, जिससे नकल के मामलों में कमी आई है। ज्वालाजी स्थित एक केंद्र में नकल का मामला सामने आने पर पूरे स्टाफ को बदल दिया गया। दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम 30 अप्रैल तक घोषित करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही प्रयास रहेगा कि परिणाम दो सप्ताह के भीतर ही घोषित कर दिया जाए, जिसमें सभी अध्यापकों का सहयोग आवश्यक है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि परेल स्थित शिक्षा बोर्ड की किताबों का डिपो सबसे बड़ा है। यहां से जिले के सरकारी स्कूलों में किताबें भेजी जाती हैं। उन्होंने कहा कि डिपो में बेहतर प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन गुरुवार से
 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए स्पॉट मूल्यांकन केंद्रों के प्रथम चरण का शुभारंभ वीरवार से होगा। इस चरण में मैट्रिक के अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं हिंदी और जमा दो कक्षा के अंग्रेजी, भौतिकी, जीवविज्ञान, लेखा, अर्थशास्त्र, हिंदी एवं संस्कृत विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिला उप-निदेशालयों की ओर से नियुक्त शिक्षकों को निर्देशित किया है कि वे स्पॉट मूल्यांकन केंद्रों पर ड्यूटी समयबद्ध, जिम्मेदारीपूर्वक एवं पूर्ण निष्ठा के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया की गोपनीयता बनाए रखना आवश्यक है। इस संबंध में बोर्ड की ओर से निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed