सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   198 youth got jobs in Shahpur

Kangra News: शाहपुर में 198 युवाओं को मिली नौकरी

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 01 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
198 youth got jobs in Shahpur
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में हीरो मोटर लुधियाना, जूपिटर सोलर बद्दी, वर्धमान फैबरिक टेक्सटाइल बद्दी और एसआईएस सिक्योरिटी हमीरपुर की कंपनियों ने शिरकत की। मौके पर नौकरी के लिए चयनित 198 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
Trending Videos

रोजगार मेले का आयोजन विधायक शाहपुर एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के सौजन्य से किया गया। इसमें आईटीआई के प्रधानाचार्य चैन सिंह राणा, चेयरमैन सुरजीत सिंह राणा, धर्मशाला से क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुरजीत राणा ने बताया कि हीरो मोटर लुधियाना ने रोजगार मेले में 147 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। इनमें से 101 अभ्यर्थी पास हुए। वर्धमान फैबरिक टेक्सटाइल बद्दी ने 43 पास अभ्यर्थियों का चयन किया। जूपिटर सोलर कंपनी बद्दी में 33 अभ्यर्थी चयनित हुए। इसके अलावा एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी हमीरपुर में 21 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed