फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   23 young volunteers from Kangra will interact with Prime Minister Modi.

Kangra News: प्रधानमंत्री मोदी से संवाद करेंगे कांगड़ा के 23 युवा स्वयंसेवक

Sun, 26 Jul 2026 08:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
23 young volunteers from Kangra will interact with Prime Minister Modi.
विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत एनआईसी धर्मशाला में होगा विशेष संवाद
विज्ञापन

माय भारत के स्वयंसेवकों को मिला अवसर

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। मेरा युवा भारत (माय भारत) जिला कांगड़ा के 23 युवा स्वयंसेवकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद करने का अवसर मिला है। विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम (वीवीवीपी) के तहत 26 जुलाई को एनआईसी हॉल धर्मशाला में आयोजित विशेष कार्यक्रम में चयनित स्वयंसेवक प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवक विकसित एवं जीवंत सीमांत ग्राम कार्यक्रम से जुड़े अपने अनुभव, सुझाव और विचार प्रधानमंत्री के समक्ष साझा करेंगे। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा। इसे चयनित स्वयंसेवकों के साथ-साथ पूरे जिला कांगड़ा के लिए गौरव का अवसर माना जा रहा है।
विज्ञापन

माय भारत के स्वयंसेवक युवा सशक्तीकरण, नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता, आपदा प्रबंधन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री के साथ संवाद का यह अवसर उनके नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास और जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माय भारत जिला कांगड़ा के उपनिदेशक ध्रुव डोगरा ने चयनित सभी 23 स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यों का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वयंसेवक इस अवसर का लाभ उठाकर जिला कांगड़ा और हिमाचल प्रदेश का प्रभावी प्रतिनिधित्व करेंगे ।

उन्होंने कहा कि माय भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सेवा, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed