{"_id":"6a5a4840233e39bea80c0238","slug":"2600-families-in-nagrota-bagwan-and-baroh-will-receive-homes-kangra-news-c-95-1-kng1018-245424-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नगरोटा बगवां और बड़ोह के 2600 परिवारों को मिलेंगे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नगरोटा बगवां और बड़ोह के 2600 परिवारों को मिलेंगे घर
Sat, 18 Jul 2026 08:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। विकास खंड नगरोटा बगवां और बड़ोह की पंचायतों के लगभग 2600 पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए सहायता मिलेगी। इनमें नगरोटा बगवां के अंतर्गत 1743 और बड़ोह विकास खंड के तहत 846 परिवार लाभान्वित होंगे। सर्वे के बाद विभिन्न पंचायतों ने अपने-अपने क्षेत्र के पात्र लोगों की सूचियां अनुमोदित करके दोनों बीडीओ कार्यालयों को भेज दी हैं।
इसकी पुष्टि नगरोटा बगवां की बीडीओ लतिका सहजपाल और बड़ोह की बीडीओ रमा सूद ने की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सर्वे करवाने के बाद सूचियों को पंचायतों में भेजा गया था, ताकि पैरामीटर के अनुरूप पात्र व्यक्तियों के नामों को मंजूरी दी जा सके। उन्होंने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार का 10 फीसदी और केंद्र सरकार का 90 फीसदी आर्थिक हिस्सा रहता है।
उपमंडल नगरोटा बगवां में इस योजना से लाभान्वित होने वालों की इतनी बड़ी संख्या पहली बार देखी गई है, जिसमें सरकार करोड़ों रुपये का बजट जारी करेगी। खंड विकास अधिकारियों ने बताया कि पंचायतों से अनुमोदित इन सूचियों को अब प्रदेश और केंद्र सरकार के पास अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलते ही योजना की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।