फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   50 tolas of gold and 1.25 kg of silver stolen from a doctor's house recovered.

Kangra News: चिकित्सक के घर से चोरी 50 तोले सोना और सवा किलो चांदी बरामद

Thu, 09 Jul 2026 08:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 09 Jul 2026 08:45 AM IST
विज्ञापन
50 tolas of gold and 1.25 kg of silver stolen from a doctor's house recovered.
धर्मशाला। स्थानीय पुलिस ने फतेहपुर में एक चिकित्सक के घर हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए 50 तोले सोना (पिघला व आभूषण) और 1 किलो 200 ग्राम चांदी बरामद कर ली है। बुधवार को पत्रकार वार्ता में एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि 29 जून को डॉ. अंजलि चव्हाण ने घर में पुश्तैनी गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे और डीवीआर भी ले गए थे।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए गठित 4 सदस्यीय पुलिस टीम ने फुटेज खंगालने के बाद संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर गगल निवासी अंजू और चंदन को हिरासत में लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों कबाड़ इकट्ठा करने के बहाने रेकी करते थे। उन्हें पता था कि 27-28 जून को डॉक्टर घर पर नहीं हैं, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

चोरी के बाद दोनों ने आभूषण आपस में बांट लिए थे। आरोपी महिला अंजू की निशानदेही पर गगल में पुल के पास झाड़ियों से 35 तोले सोने के आभूषण बरामद किए गए। वहीं, मुख्य आरोपी चंदन ने अपने हिस्से के गहने हमीरपुर के ज्वेलर विवेक को बेचे थे, जहाँ से पुलिस ने 15 तोले पिघला हुआ सोना बरामद किया। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और ज्वेलर को भी नोटिस जारी कर गिरफ्तार किया जा रहा है। आरोपी चंदन के खिलाफ पहले भी चोरी के 11 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed