{"_id":"6a6cbc33e5bbc1ce8604fe65","slug":"five-cctv-cameras-will-be-installed-in-each-ward-of-the-kangra-municipal-council-kangra-news-c-95-1-kng1047-247935-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नगर परिषद कांगड़ा के हर वार्ड में लगेंगे 5-5 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नगर परिषद कांगड़ा के हर वार्ड में लगेंगे 5-5 सीसीटीवी कैमरे
Sat, 01 Aug 2026 08:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
कांगडा नगर परिषद की बैठक भाग लेंती अध्यक्ष सुमन वर्मा व अन्य। -जागरुक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। नगर परिषद कांगड़ा के सभी नौ वार्डों में पांच-पांच सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। यह कदम जनहित संगठन के सहयोग से उठाया जाएगा, जिससे शहर में आपराधिक और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी और पुलिस प्रशासन को भी सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी। नवनिर्वाचित नगर परिषद की शुक्रवार को हुई पहली बैठक में यह अहम फैसला लिया गया।
अध्यक्ष सुमन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस पहली बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि शहर की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्ड में कैमरे लगाने के लिए उपयुक्त स्थानों की लोकेशन मांगी गई है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहर में बिना अनुमति लगे बेतरतीब होर्डिंग्स को तुरंत हटाया जाएगा और भविष्य में बिना नप की मंजूरी के कोई बोर्ड नहीं लगेगा। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय से कांगड़ा दुर्ग तथा कांगड़ा बाईपास से घाट तक नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
शहर के सभी नौ वार्डों की गलियों में लगी टाइलों की मरम्मत कराने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पांच नए कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। साथ ही तहबाजारी वसूली का ठेका भी नए सिरे से देने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर परिषद के ईओ आरएस वर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमारी, पार्षद भावना, अनिल, संजीव, अभिनव आदि उपस्थित रहे।