{"_id":"6a6cc0cfd10d79a90400deaa","slug":"mla-sudhir-sharma-will-adopt-15-differently-abled-children-and-provide-wheelchairs-to-150-people-tomorrow-kangra-news-c-95-1-ssml1021-247897-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विधायक सुधीर शर्मा कल 15 दिव्यांग बच्चों को गोद लेंगे, 150 लोगों को देंगे व्हीलचेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विधायक सुधीर शर्मा कल 15 दिव्यांग बच्चों को गोद लेंगे, 150 लोगों को देंगे व्हीलचेयर
Sat, 01 Aug 2026 09:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पूर्व शहरी विकास मंत्री एवं धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा 2 अगस्त को अपना जन्मदिन जनसेवा के संकल्प के रूप में मनाएंगे। रक्कड़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जरूरतमंदों, दिव्यांगों, महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए कई अहम जनकल्याणकारी पहलों की शुरुआत की जाएगी।
धर्मशाला भाजपा मंडल के कार्यकारी महामंत्री शुभम सूद ने बताया कि कार्यक्रम में सुधीर शर्मा 15 दिव्यांग बच्चों को गोद लेकर उनके भरण-पोषण और खर्च की जिम्मेदारी उठाएंगे। इसके अलावा क्षेत्र के 150 जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर और 85 लोगों को आधुनिक श्रवण यंत्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे 100 परिवारों की महिलाओं के लिए विधायक की ओर से त्रैमासिक पेंशन योजना शुरू की जाएगी, जिनके घर में कोई कमाने वाला सदस्य नहीं है।
कार्यक्रम को प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान से जोड़ते हुए लोगों को 1000 से 1500 फलदार पौधे बांटे जाएंगे। वहीं, 100 स्कूली बच्चों को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की जाएगी और जरूरतमंद छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाया जाएगा। दाड़ी स्थित वृद्धाश्रम को एक झूला भेंट करने के साथ-साथ हाल ही में बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।