फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mataur emerged as champions in the women's category, while Shiv Club won the title in sub-junior kabaddi.

Kangra News: महिला वर्ग में मटौर और सबजूनियर कबड्डी में शिव क्लब बना चैंपियन

Sat, 01 Aug 2026 09:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 01 Aug 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Mataur emerged as champions in the women's category, while Shiv Club won the title in sub-junior kabaddi.
जमानाबाद में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान जीत के लिए भिड़ते खिलाड़ी। -स्रोत : आयोजक
कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद में सात दिवसीय मिंजर मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही हैं। मेले के पांचवें दिन आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के सबजूनियर वर्ग में शिव क्लब जमानाबाद और पहली बार आयोजित महिला वर्ग में मटौर अकादमी की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ कांगड़ा के पूर्व विधायक संजय चौधरी ने मुख्यातिथि के रूप में किया। प्रतियोगिता के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता, संस्कृति और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की, ताकि युवा पीढ़ी नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सके।
विज्ञापन

मेला कमेटी के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि मेले के इतिहास में पहली बार महिला कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें मटौर अकादमी विजेता और जसौर अकादमी उपविजेता रही। वहीं अंडर-14 (सबजूनियर) के फाइनल मुकाबले में शिव क्लब जमानाबाद ने मिहालू की टीम को पराजित किया। उन्होंने बताया कि खेल आयोजनों में अरनी यूनिवर्सिटी का विशेष सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मेले में अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस मौके पर विशेष अतिथि पंचम मिन्हास, हरजीत सिंह, विपिन पॉल, ओम प्रकाश, अक्षय, सुनील, एंकर संदीप चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed