सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   76 posts of physical education teachers will be filled in the district.

Kangra News: जिले में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के भरे जाएंगे 76 पद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
76 posts of physical education teachers will be filled in the district.
विज्ञापन
धर्मशाला। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शारीरिक शिक्षा शिक्षकों (पीईटी) के पदों को जॉब ट्रेनी आधार पर भरने के लिए तीन और चार जून को बैचवाइज काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार 10 जनवरी, 2011 को अधिसूचित आर एंड पी नियमों के तहत निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थी श्रेणी के अनुसार निर्धारित बैच के आधार पर गृह जिले में आयोजित काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

इस दौरान जिला कांगड़ा में विभिन्न श्रेणियों के लिए कुल 76 पद भरे जाएंगे। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 33 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए 31 दिसंबर 2005 तक के बैच को बुलाया गया है। ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 10 पद हैं। इसमें 31 दिसंबर, 2006 तक का बैच पात्र होगा। सामान्य वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर (डब्ल्यूएफएफ) वर्ग के लिए 1 पद है। इसके लिए 31 दिसंबर, 2021 तक का बैच, एससी सामान्य के लिए 12 पद हैं, जिसके लिए 31 दिसंबर, 2007 तक का बैच, एससी बीपीएल के लिए 4 पद, जिसके लिए 31 दिसंबर, 2008 तक का बैच निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसटी सामान्य के लिए 2 पद, जिसके लिए 31 दिसंबर, 2007 तक का बैच, एसटी बीपीएल के लिए 2 पद और 31 दिसंबर, 2008 तक का बैच हिस्सा ले सकता है। इसके अलावा ओबीसी वर्ग के लिए 8 पद हैं। इसके लिए 31 दिसंबर, 2007 तक का बैच, ओबीसी बीपीएल के 2 पदों के लिए 31 दिसंबर, 2008 तक का बैच तथा ओबीसी डब्ल्यूएफएफ वर्ग के लिए 2 पदों के लिए 31 दिसंबर, 2025 तक का बैच पात्र रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

स्कूल शिक्षा (प्रारंभिक) के उपनिदेशक अजय संबयाल ने बताया कि यह काउंसलिंग राजकीय नर्सरी माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला में 3 और 4 जून को आयोजित होगी। इस दौरान 3 जून को धर्मशाला, कस्बा कोटला, इंदौरा, देहरा, फतेहपुर, लंबागांव और ज्वालामुखी रोजगार कार्यालयों से संबंधित अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।
4 जून को कांगड़ा, बड़ोह, जवाली, बैजनाथ, नगरोटा सूरियां, नगरोटा बगवां, पालमपुर और नूरपुर रोजगार कार्यालयों से संबंधित अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। आर एंड पी नियमों संबंधी जानकारी विभागीय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed