{"_id":"6a1c964b5eaf325d280d0abe","slug":"health-check-up-of-34-patients-at-ima-bhawan-kangra-news-c-95-1-kng1045-237093-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आईएमए भवन में 34 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आईएमए भवन में 34 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के आईएमए की निशुल्क ओपीडी में अपनी बारी का इंतजार करते हुए मरीज। स्रोत: आईएमए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मशाला। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) धर्मशाला की ओर से रविवार को आईएमए भवन में आयोजित विशेष ओपीडी में विभिन्न रोगों से पीड़ित 34 मरीजों की जांच की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी सुझाव दिए। स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ सेवाएं मिलने से मरीजों को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
विशेष ओपीडी में पहुंचे मरीजों ने आईएमए की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धर्मशाला में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध होने से काफी सुविधा मिल रही है। टांडा में जांच के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और कई बार भीड़ के कारण घंटों इंतजार करना पड़ता है। यहां बिना किसी परेशानी के आसानी से परामर्श मिल रहा है।
आईएमए धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक रविवार को धर्मशाला में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी आयोजित की जाती है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। समय पर विशेषज्ञ परामर्श मिलने से गंभीर बीमारियों की पहचान शुरुआती चरण में हो सकेगी और मरीजों को उचित उपचार भी समय पर मिल पाएगा।
विज्ञापन
रविवार को आयोजित ओपीडी में टांडा मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कपिला, बीएमओ शाहपुर एवं मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. कविता ठाकुर, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सीएस राठौर और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल गुप्ता ने सेवाएं प्रदान कीं। डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि यह सुविधा विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों और सप्ताह के दौरान कामकाज में व्यस्त रहने वाले मरीजों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। ओपीडी का समय प्रत्येक रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। उन्होंने लोगों से इस निशुल्क स्वास्थ्य सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Trending Videos