सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP dominates Zila Parishad elections, wins 6 out of 8 wards

Kangra News: जिला परिषद चुनाव में भाजपा का रहा दबदबा, 8 में से 6 वार्ड जीते

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
BJP dominates Zila Parishad elections, wins 6 out of 8 wards
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर के चुनावी नतीजों में भाजपा ने शुरुआती दौर में बढ़त बनाते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। देर रात तक घोषित 8 वार्डों के परिणामों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को एक सीट से संतोष करना पड़ा। एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है।

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा। यहां घोषित तीन वार्डों में से लहड़ा और सपड़ोह जिला परिषद वार्ड भाजपा की झोली में गए, जबकि अमलेहड़ वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहा। नादौन के एक अन्य वार्ड का परिणाम देर रात तक घोषित नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने तीन वार्डों में जीत दर्ज की है। पनोह, बीड़ बगहेड़ा और दरोगण पति कोट वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे। वहीं सबसे चर्चित मुकाबला ऊहल जिला परिषद वार्ड में देखने को मिला, जहां भाजपा की बागी और निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी मंगलेश ठाकुर और कांग्रेस प्रत्याशी ज्वाला ठाकुर दोनों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

इसी वार्ड में भाजपा की एक अन्य बागी प्रत्याशी सुमन चौहान भी चुनाव मैदान में थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के करेर जिला परिषद वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत हासिल कर पार्टी की बढ़त को और मजबूत किया।
देर रात तक भोरंज विधानसभा क्षेत्र के चार, बड़सर के तीन अन्य, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन और नादौन के एक जिला परिषद वार्ड के परिणाम घोषित होने शेष थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed