सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   8,415 cases settled in Kangra in a day, recovery of around Rs 10 crore

Kangra News: कांगड़ा में एक दिन में निपटे 8,415 मामले, करीब 10 करोड़ की वसूली

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 08:31 AM IST
विज्ञापन
8,415 cases settled in Kangra in a day, recovery of around Rs 10 crore
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा चिराग भानु सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें एक ही दिन में 8,415 मामलों का निपटारा कर करीब 10 करोड़ की वसूली की गई।
Trending Videos

राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर वर्षों पुराने और लंबित मामलों का त्वरित निपटारा कर जनता को बड़ी राहत प्रदान की गई। लोक अदालत के मंच पर कुल 11,657 मामले सुनवाई के लिए रखे गए थे। इनमें से 8,415 मामलों का दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इन फैसलों के माध्यम से कुल 9,96,26,138 रुपये (लगभग 9.96 करोड़) की राशि प्राप्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामले प्री-लिटिगेशन, एनआई एक्ट, धन वसूली से संबंधित मामले, श्रम विवाद, आवश्यक सेवाओं से जुड़े मामले (जैसे बिजली एवं जल बिल संबंधी मामले), दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के अंतर्गत भरण-पोषण, आपराधिक कंपाउंडेबल, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, वैवाहिक, भूमि अधिग्रहण से संबंधित, राजस्व और अन्य सिविल मामलों सहित मुकदमा पूर्व एवं न्यायालयों में लंबित केसों से जुड़े थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed