{"_id":"6a64b715eadd9c837c0f68f9","slug":"87-anganwadi-worker-posts-to-be-filled-kangra-news-c-95-1-kng1005-246703-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और वर्करों के भरे जाएंगे 87 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और वर्करों के भरे जाएंगे 87 पद
Sun, 26 Jul 2026 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 26 Jul 2026 06:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। बाल विकास परियोजना (सीडीपी) सुलह के अंतर्गत धीरा और पालमपुर क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कुल 87 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कंचन राणा ने बताया कि इन पदों पर पात्र महिला उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
उपमंडल धीरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 11 और सहायिकाओं के 28 पदों के लिए 18 अगस्त तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जबकि साक्षात्कार 21 अगस्त को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय धीरा में होंगे। वहीं, उपमंडल पालमपुर में कार्यकर्ताओं के 16 और सहायिकाओं के 32 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 तय की गई है।
पालमपुर के साक्षात्कार 22 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय पालमपुर में आयोजित किए जाएंगे। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 पास और आयु 18 से 35 वर्ष रखी गई है। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा उसे संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी सादे कागज पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं।