{"_id":"6a514d525b79e7422204f23d","slug":"a-computer-at-the-registration-counter-of-dharamshala-hospital-is-out-of-order-kangra-news-c-95-1-kng1045-244084-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में पर्ची काउंटर का एक कंप्यूटर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में पर्ची काउंटर का एक कंप्यूटर खराब
विज्ञापन
धर्मशाला अस्पताल के पर्ची काउंटरों पर लगी लाइनें। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में स्टाफ और संसाधनों की कमी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को ओपीडी पर्ची काउंटर का एक कंप्यूटर खराब होने से पर्चियां बनाने का काम प्रभावित हुआ। केवल दो ही कंप्यूटरों से पर्चियां बनने के कारण लंबी कतारें लग गईं।
सुबह से ही अस्पताल पहुंचे बुजुर्ग, महिलाएं और दूरदराज क्षेत्रों से आए मरीज लाइनों में खड़े नजर आए। लाइनें पर्ची काउंटर से लेकर आखों की ओपीडी से भी आगे पहुंच गईं थीं। बिलिंग काउंटर पर भी केवल एक कर्मचारी तैनात होने के कारण जांच और अन्य सेवाओं के बिल बनाने के लिए भी लंबी लाइनें लगी रहीं।
मरीजों के अनुपात में कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो पा रही है। इसका सीधा असर ओपीडी, बिलिंग और अन्य सेवाओं पर पड़ रहा है। कई मरीजों ने शिकायत की कि इलाज से पहले पर्ची और बिल बनवाने में ही काफी समय निकल जाता है। शुक्रवार को धर्मशाला अस्पताल में 800 के करीब ओपीडी रही। 200 से अधिक मरीजों के बिल बनाए गए। मरीजों-तीमारदारों ने सरकार से मांग की है कि स्टाफ की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
................
धर्मशाला अस्पताल में स्टाफ की कमी के कारण यह परेशानी पेश आ रही है। फिर भी व्यवस्था की जा रही है। खराब कंप्यूटर को ठीक करवाया दिया गया है। सरकार को रिक्त पदों के बारे में समय-समय पर अवगत करवाया जा रहा है। -डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला