{"_id":"69f33ef23e8971ecc20c4733","slug":"a-major-initiative-from-paragpur-preparations-for-a-fruit-processing-plant-in-the-lower-areas-kangra-news-c-95-1-kng1047-232411-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: परागपुर से बड़ी पहल, निचले इलाकों में फल प्रसंस्करण प्लांट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: परागपुर से बड़ी पहल, निचले इलाकों में फल प्रसंस्करण प्लांट की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 01 May 2026 05:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीएमसी बोर्ड सदस्य पुष्पिंद्र शर्मा सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सौंपेंगे ब्लूप्रिंट
कांगड़ा के बागवानों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
परागपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में अब सरकार निचले क्षेत्रों के बागवानों को फल उत्पादन की आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में बड़ी पहल करने जा रही है।
इस महत्वपूर्ण योजना के तहत एचपीएमसी निदेशक मंडल के सदस्य पुष्पिंद्र शर्मा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को एक व्यापक ब्लूप्रिंट सौंपने की तैयारी में हैं। इस रिपोर्ट के माध्यम से सरकार से मांग रखी जाएगी कि कांगड़ा जिले के परागपुर या देहरा ब्लॉक में एचपीएमसी का एक बड़े स्तर का फल प्रसंस्करण प्लांट स्थापित किया जाए।
यदि सरकार इस प्रस्ताव पर प्लांट की स्थापना करती है तो यह कांगड़ा क्षेत्र के विकास के लिए महत्वाकांक्षी योजना बनकर उभरेगी। मुख्यमंत्री को सौंपे जाने वाले ब्लूप्रिंट में क्षेत्रवार फलों की पैदावार और उनके प्रसंस्करण की तमाम संभावनाओं को विस्तार से स्पष्ट किया जाएगा।
Trending Videos