{"_id":"6a4289cd8b13284d880bcab2","slug":"accused-identified-for-attacking-liquor-shop-salesman-and-robbing-75000-kangra-news-c-95-1-kng1004-242150-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शराब ठेके के सेल्समैन पर हमला कर पौने लाख लूटने वाले आरोपी चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शराब ठेके के सेल्समैन पर हमला कर पौने लाख लूटने वाले आरोपी चिह्नित
Tue, 30 Jun 2026 08:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 30 Jun 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। नगरोटा बगवां के अंतर्गत पटियालकड़ (धलूं) में शराब ठेके के सेल्समैन पर हमला और लूटपाट करने वाले आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पंजाब नंबर के एक वाहन में सवार होकर भागे थे, जिसे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए ट्रेस कर लिया है।
डीएसपी कांगड़ा मनोज धीमान ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित कर रवाना कर दी गई हैं और वे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस पूरे मामले को सुलझाने और आरोपियों तक पहुंचने में सेल्समैन का मोबाइल फोन सबसे अहम कड़ी साबित हुआ। आरोपी वारदात के बाद सेल्समैन का मोबाइल भी लूट ले गए थे, जिसे वे 53 मील के पास फेंक कर भाग गए।
मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस ने संबंधित क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में आरोपी गाड़ी सहित नजर आ गए, जिनकी पहचान घायल सेल्समैन ने भी कर ली है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे तीन आरोपी ठेके पर आए थे और उन्होंने वहां साथ लगते अहाते में बैठकर शराब पी थी।
विज्ञापन
इसके बाद रात 11 बजे वे दो अन्य साथियों को साथ लेकर दोबारा ठेके पर पहुंचे। इस दौरान एक आरोपी ने सेल्समैन पर देसी कट्टा तान दिया, जबकि दूसरे ने तेजधार हथियार से हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया। आरोपी ठेके से करीब पौने लाख रुपये की नकदी समेट कर रफूचक्कर हो गए। भागने से पहले आरोपियों ने सबूत मिटाने के इरादे से ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे।