सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   After the match in Dharamshala, the players had a fun time amidst the scenic valleys.

Kangra News: धर्मशाला में मैच के बाद खिलाड़ियों ने वादियों में की मस्ती, अभ्यास सत्र रद्द

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 15 Jun 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
After the match in Dharamshala, the players had a fun time amidst the scenic valleys.
धर्मशाला के साथ लगती खड्ड में नहाते हुए भारतीय टीम के ​खिलाड़ी। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
धर्मशाला। भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में वनडे मुकाबले के बाद खिलाड़ियों ने मैदान की प्रतिस्पर्धा से दूर वादियों का आनंद लिया। किसी ने जूहल खड्ड के बर्फीले पानी में उतरकर ताजगी महसूस की तो कई खिलाड़ियों ने त्रियुंड की पहाड़ियों की ओर रुख कर प्रकृति के बीच यादगार पल बिताए।

थकावट को देखते हुए रविवार को दोनों टीमों ने अपना निर्धारित अभ्यास सत्र भी रद्द कर दिया और आराम को प्राथमिकता दी। मैच के बाद रविवार का दिन भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के लिए पूरी तरह आराम और पर्यटन के नाम रहा। भारतीय टीम के खिलाड़ी केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, नितीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा ने धर्मशाला के समीप स्थित जूहल खड्ड का रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने खड्ड के ठंडे और स्वच्छ पानी में उतरकर मस्ती की तथा प्राकृतिक वातावरण का लुत्फ उठाया। दूसरी ओर, अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने भी धर्मशाला सहित मैक्लोडगंज के पर्यटन स्थलों की सैर की। इसके साथ ही भारतीय टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ ने प्रसिद्ध त्रियुंड ट्रेक का अनुभव लिया। सोशल मीडिया पर भी दिनभर खिलाड़ियों की इन गतिविधियों की तस्वीरें और चर्चाएं छाई रहीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को दोनों टीमों का एचपीसीए स्टेडियम में अभ्यास सत्र निर्धारित था। भारतीय टीम को दोपहर 1:30 बजे जबकि अफगानिस्तान की टीम को शाम 5:30 बजे अभ्यास के लिए पहुंचना था, लेकिन लगातार मैच और यात्रा कार्यक्रम को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया ताकि खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिल सके। धर्मशाला में मुकाबला खेलने के बाद दोनों टीमें सोमवार को लखनऊ के लिए रवाना होंगी। अफगानिस्तान की टीम सुबह और भारतीय टीम दोपहर बाद लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed