फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Agniveer Recruitment: 484 youths demonstrate their mettle on the second day.

अग्निवीर भर्ती : दूसरे दिन 484 युवाओं ने दिखाया दमखम, 1.6 किमी दौड़ व शारीरिक परीक्षण पूरा

Mon, 03 Aug 2026 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 03 Aug 2026 07:19 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Recruitment: 484 youths demonstrate their mettle on the second day.
धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में अ​ग्निवीर भर्ती के दूसरे दिन शारीरिक परीक्षा के दौरान 1600 मीटर
धर्मशाला। सेना में भर्ती होने का सपना लेकर रविवार तड़के सैकड़ों युवा अग्निवीर भर्ती रैली के लिए धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पहुंचे। भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन कांगड़ा जिले की जवाली, शाहपुर, बड़ोह और जसवां तहसीलों से 484 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट में अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के अनुसार इन तहसीलों के करीब 500 युवाओं को कॉल लेटर जारी किए गए थे। सुबह 4:30 बजे से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों और पहचान का गहन सत्यापन किया गया। इसके बाद मैदान में 1.6 किमी दौड़, पुल-अप, 9 फीट डिच और जिग-जैग बैलेंस जैसी परीक्षाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

शारीरिक दक्षता में सफल अभ्यर्थियों का लंबाई, छाती, वजन और चिकित्सा परीक्षण भी किया गया। भर्ती निदेशक कर्नल विशाल शाह ने बताया कि रैली में केवल कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही बुलाया गया है। कांगड़ा और चंबा जिलों के कुल 5,631 युवा इसमें भाग ले रहे हैं। पहले दिन नूरपुर व फतेहपुर के 489 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सेना भर्ती कार्यालय ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed