फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Airport expansion... Families settled on government land to receive compensation.

Kangra News: एयरपोर्ट विस्तारीकरण...सरकारी भूमि पर बसे परिवारों को मिलेगा मुआवजा

Sat, 18 Jul 2026 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 18 Jul 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
Airport expansion... Families settled on government land to receive compensation.
धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट के विस्तार से प्रभावित सरकारी भूमि पर वर्षों से रह रहे 100 से अधिक परिवारों को भी अब मुआवजा मिलेगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए औपचारिक मंजूरी भी दे दी है। गगल एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के लिए अब तक करीब 90 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण के दायरे में सरकारी भूमि पर बसे परिवारों को सरकार ने उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। जिला प्रशासन के मुताबिक इससे जहां एक ओर एयरपोर्ट विस्तार परियोजना को गति मिलेगी, वहीं दूसरी ओर प्रभावित परिवारों के हितों का भी पूरी तरह संरक्षण हो सकेगा।
विज्ञापन

प्रशासन अब पात्र परिवारों का सत्यापन और अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करने में जुट गया है, ताकि स्वीकृत राशि का वितरण जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। मुआवजे का वितरण सभी परिवारों के लिए एक समान नहीं होगा। प्रत्येक मामले की अलग से गहन समीक्षा की जाएगी। पात्रता और परिस्थितियों के आधार पर केस-दर-केस सहायता राशि तय की जाएगी, ताकि वास्तविक रूप से प्रभावित परिवारों को उनकी स्थिति के अनुरूप ही सटीक राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण के तहत भूमि अधिग्रहण व पुनर्वास प्रक्रिया को रफ्तार देने के लिए 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की गई है। सरकारी भूमि पर बसे 100 से अधिक परिवारों को भी मुआवजा सूची में शामिल किए जाने के निर्णय से प्रभावितों ने राहत की सांस ली है।


गगल एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित सरकारी भूमि पर बसे 100 से अधिक परिवारों को सरकार की ओर से मुआवजा राशि देने का निर्णय लिया गया है। इसे मंजूरी मिल गई है। अब तक करीब 90 फीसदी भूमि अधिग्रहण कार्य हो चुका है और अब 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुआवजा भी प्रदेश सरकार की ओर से जारी किया गया है। -हेमराज बैरवा, उपायुक्त, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed