{"_id":"69ca8a2184eda4ebfd032e8c","slug":"alert-increased-commotion-on-kangra-borders-over-entry-tax-dispute-police-deployed-kangra-news-c-95-1-kng1042-226951-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट : एंट्री टैक्स विवाद पर कांगड़ा के बॉर्डरों पर बढ़ी हलचल, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट : एंट्री टैक्स विवाद पर कांगड़ा के बॉर्डरों पर बढ़ी हलचल, पुलिस तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 31 Mar 2026 08:04 AM IST
विज्ञापन
कंडवाल टोल बैरियर से से हर रोज की तरह आवाजाही करते हुए गड़ियां। संवाद
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस/कंडवाल/इंदौरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स बढ़ोतरी को लेकर उपजा विवाद अब प्रदर्शन का रूप लेने लगा है। एंट्री टैक्स का विरोध कर रहे लोगों ने 31 मार्च से प्रदेश के प्रवेश द्वारों को बंद करने की चेतावनी दी है। इसके बाद जिला कांगड़ा के सभी प्रमुख टोल टैक्स बैरियरों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
हालांकि सोमवार को संसारपुर टैरेस, कंडवाल, कंदरौड़ी उल्हेड़ियां, और काठगढ़ बैरियरों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही, लेकिन पहली अप्रैल से बड़े आंदोलन की आहट ने प्रशासन और जनता की चिंताएं बढ़ा दी हैं। विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते नूरपुर प्रशासन ने कंडवाल सीमा पर पंजाब पुलिस के साथ तालमेल कर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।
प्रदर्शन के दौरान यदि सीमाएं सील होती हैं तो जालंधर, अमृतसर और जम्मू की ओर से आने वाले यात्रियों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं पड़ोसी राज्यों से आने वाली दूध, सब्जी और हार्डवेयर जैसी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति भी ठप होने के आसार हैं। पठानकोट स्थित सैन्य अस्पतालों, स्कूलों और रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों के लिए भी यह स्थिति मुसीबत बन सकती है।
आम जनता और ट्रांसपोर्टरों में रोष
संसारपुर टैरेस क्षेत्र के स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए उन्हें पंजाब आना-जाना पड़ता है। ऐसे में बढ़ा हुआ टैक्स उनकी जेब पर सीधा बोझ है। ग्रीन वैली गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि टैक्स बढ़ने से माल ढुलाई महंगी होगी, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा। उधर, पंजाब सरकार ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए संकेत दिए हैं कि यदि हिमाचल ने टैक्स कम नहीं किया तो वे भी जवाबी प्रवेश शुल्क लागू कर सकते हैं।
प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिलहाल इंदौरा और नूरपुर क्षेत्र में आवाजाही सामान्य है। आबकारी विभाग से भी संपर्क साधा गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। -अरुण शर्मा/सुरेंद्र ठाकुर, एसडीएम नूरपुर व इंदौरा।
Trending Videos