फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Amb Pathiyar team wins night cricket tournament.

Kangra News: अंब पठियार टीम ने जीता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट

Fri, 24 Jul 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 24 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Amb Pathiyar team wins night cricket tournament.
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मां ज्वाला यूथ क्लब के तत्वावधान में बॉय स्कूल ज्वालामुखी में आयोजित कृष्णा देवी रतन मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बुधवार रात रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र और आसपास के इलाकों की 56 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में अंब पठियार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 110 रन बनाए। जवाब में मझीण की टीम 70 रन पर सिमट गई। अंब ने 40 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। समापन समारोह में विधायक संजय रतन ने मुख्यातिथि के रूप में विजेता टीम अंब को 31 हजार रुपये, ट्रॉफी और स्मृति चिह्न तथा उपविजेता मझीण को 11 हजार रुपये, ट्रॉफी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर मां ज्वाला यूथ क्लब के तुषार शर्मा, आकाश, अंकुश, तानी, मयंक सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने सहयोगियों, खिलाड़ियों, दर्शकों और प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed