सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ambulance workers will be on strike from April 5 to 11.

Kangra News: पांच से 11 अप्रैल तक हड़ताल पर रहेंगे एंबुलेंस कर्मी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 04:45 AM IST
विज्ञापन
Ambulance workers will be on strike from April 5 to 11.
विज्ञापन
कर्मचारी यूनियन ने विभाग और कंपनी को दी चेतावनी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने मेड स्वान फाउंडेशन प्रबंधन और नेशनल हेल्थ मिशन के पदाधिकारियों को नोटिस भेजकर जल्द मांगों का समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की बात कही है। 102 और 108 एंबुलेंस यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रशांत ने बताया कि पांच अप्रैल को रात आठ बजे से 11 अप्रैल सुबह आठ बजे तक कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी प्रमुख मांगें लंबित हैं। इनके बारे में कई बार सरकार और संबंधित कंपनी को अवगत करवाया गया, लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकल पाया। उनकी मुख्य मांगों में सेवा की निरंतरता और वरिष्ठता को बनाए रखना शामिल है। प्रबंधन की ओर से इन मामलों में स्पष्ट नीति नहीं अपनाई जा रही है, जिससे उनके भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रबंधन की होगी। कर्मचारियों ने नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को वापस लाने, जिन कर्मचारियों के तबादले किए हैं, उन्हें तुरंत रद्द करने, सरकारी नियमानुसार न्यूनतम वेतन देने, ईपीएफ और ईएसआई के क्रियान्वयन की त्रुटियों को दूर करने, कुल वेतन में कर्मचारियों का जो मूल वेतन कम है, उसे दुरुस्त करने के साथ ही 12 घंटे कार्य करने पर नियमानुसार दोगुना ओवरटाइम वेतन का भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed