फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Andrad still hasn't got a Panchayat building even after six years.

Kangra News: अंद्राड़ को छह साल बाद भी नहीं मिला पंचायत भवन

Fri, 10 Jul 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 10 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Andrad still hasn't got a Panchayat building even after six years.
योल (कांगड़ा)। अंद्राड़ पंचायत को गठन के लगभग छह वर्ष बाद भी अपना पंचायत भवन नसीब नहीं हो पाया है। आज भी पंचायत का कार्यालय गौकुल गिरि मंदिर परिसर से संचालित किया जा रहा है, जिससे पंचायत के कार्यों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पंचायत के उपप्रधान रिंकू ने बताया कि पंचायत भवन निर्माण के लिए करीब 35 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा। उनका कहना है कि निर्माण स्थल से जल शक्ति विभाग, नगरोटा बगवां की पाइपलाइन हटाई जानी है। विभाग पाइपलाइन शिफ्ट करने के लिए पंचायत से नौ लाख रुपये जमा करवाने की बात कह रहा है, जिसके कारण मामला अटका हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में धर्मशाला जल शक्ति विभाग से सहयोग मिल रहा है लेकिन नगरोटा स्तर पर पाइपलाइन हटाने की प्रक्रिया पूरी न होने से पंचायत भवन निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, धर्मशाला के बीडीओ अभिनीत कात्यायन ने कहा कि जैसे ही जल शक्ति विभाग संबंधित पाइपलाइन हटाएगा, उसके तुरंत बाद पंचायत भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed