फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Anganwadi helper dies of snakebite in Malot, Dadasiba.

Kangra News: डाडासीबा के मलोट में सर्पदंश से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत

Tue, 07 Jul 2026 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 07 Jul 2026 07:13 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi helper dies of snakebite in Malot, Dadasiba.
डाडासीबा (कांगड़ा)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत भनेड़ के गांव मलोट में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 58 वर्षीय सुदेश कुमारी के रूप में हुई है, जो स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन

रविवार सुबह सुदेश कुमारी को घर पर पैर में किसी जहरीले जीव के काटने का एहसास हुआ। परिजनों द्वारा जांच करने पर उनके पैर पर सांप के काटने के निशान मिले। कुछ ही देर में जहर के असर के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने के साथ उल्टियां होने लगीं। परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए होशियारपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

डीएसपी डाडासीबा राजकुमार ने बताया कि शव को नागरिक अस्पताल देहरा लाया गया, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, ग्राम पंचायत भनेड़ की प्रधान शशि ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed