फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jwalamukhi Municipal Council gets new leadership.

Kangra News: नगर परिषद ज्वालामुखी को मिला नया नेतृत्व

Sun, 02 Aug 2026 05:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:07 AM IST
विज्ञापन
Jwalamukhi Municipal Council gets new leadership.
ज्वालामुखी नगर परिषद शपथ समारोह में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष। -संवाद
अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर परिषद ज्वालामुखी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोम किरण शर्मा और उपाध्यक्ष दीप्ति शर्मा ने शनिवार को आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यातिथि विधायक संजय रतन का स्वागत किया गया। ज्वालामुखी के एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा ने दोनों जनप्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।


उन्होंने कहा कि नगर परिषद शहर के समग्र विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य करें। नप अध्यक्ष सोम किरण शर्मा ने कहा कि विधायक और जनता ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वह पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। शहर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उपाध्यक्ष दीप्ति शर्मा ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने और युवाओं के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed