{"_id":"6a6de52b96010e5fdb025d32","slug":"rupali-will-receive-three-lakh-rupees-for-house-construction-kangra-news-c-95-1-kng1047-248008-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रूपाली को मकान निर्माण के लिए मिलेंगे तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रूपाली को मकान निर्माण के लिए मिलेंगे तीन लाख रुपये
Sun, 02 Aug 2026 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की संघोल पंचायत के खालटा गांव की 21 वर्षीय अनाथ युवती रूपाली को मकान निर्माण के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। प्रशासन ने इस दिशा में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया काफी तेज कर दी है। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) लंबागांव रोहित थापा ने खुद मौके पर जाकर रूपाली के घर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सामने आया है कि रूपाली के मौजूदा मकान की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है और उसे नए सुरक्षित मकान की सख्त जरूरत है। सीडीपीओ रोहित थापा ने बताया कि युवती को नया मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाने हेतु दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं और इसका प्रस्ताव शीघ्र ही जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रूपाली को सुख आश्रय योजना के तहत सरकार की ओर से प्रतिमाह चार हजार रुपये की पॉकेट मनी और निशुल्क शिक्षा की सुविधा पहले से प्रदान की जा रही है, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके। इस निरीक्षण के दौरान हारसी सर्किल की पर्यवेक्षक सुनीता देवी और संघोल पंचायत के प्रधान जगदीश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान जगदीश कुमार ने रूपाली का नाम बीपीएल सूची में शामिल करने का पूर्ण आश्वासन दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर आवासीय सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निर्माण कार्य पूरा होने तक रूपाली को पंचायत के पुराने भवन में अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने का महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया।