फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   TGT Arts delegation met the Education Minister regarding stalled appointments.

Kangra News: अटकी नियुक्तियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला टीजीटी आर्ट्स का प्रतिनिधिमंडल

Sun, 02 Aug 2026 05:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:55 AM IST
विज्ञापन
TGT Arts delegation met the Education Minister regarding stalled appointments.
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में टीजीटी आर्ट्स के चयनित अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी रुकी हुई नियुक्तियों को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अटकी हुई नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर जॉइनिंग लेटर जारी किए जाएं।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने तर्क दिया कि नियुक्ति मिलने से न केवल अभ्यर्थियों की अनिश्चितता समाप्त होगी, बल्कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी। मुलाकात के दौरान अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना की।
विज्ञापन

इस दौरान अंकिता शर्मा, अंकु गुलियाल, मामराज, रीता, अमित कुमार, हनी, अजय कुमार, रोहित कुमार, नितिन कुमार, आशीष वर्मा, रजत चौधरी, विनीता, करण और नरेंद्र सहित कई अभ्यर्थी मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अभ्यर्थियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार इस विषय पर पूरी गंभीरता से विचार कर रही है और अभ्यर्थियों के हित में जल्द ही उचित कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed