{"_id":"69cbcf6af6ec4c519207af24","slug":"anuj-kumar-acharya-was-given-the-responsibility-of-the-post-of-president-kangra-news-c-95-1-kng1037-227225-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अनुज कुमार आचार्य को अध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अनुज कुमार आचार्य को अध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 31 Mar 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। अनुज कुमार आचार्य भारत विकास परिषद शाखा बैजनाथ-पपरोला के नए अध्यक्ष चुने गए। शाखा का वार्षिक सम्मेलन मंगलवार को पपरोला में आयोजित किया। सम्मेलन में करीब 40 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष प्रीतम भारती के अध्यक्षीय संबोधन से हुआ। उन्होंने वर्ष 2025-26 के दौरान शाखा की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी।
सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी में विपिन भारद्वाज को सचिव तथा कंवर अमरनाथ को वित्त सचिव चुना गया। वित्त सचिव हरीश अरोड़ा की अनुपस्थिति में डीआर ठाकुर ने शाखा का वार्षिक आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने टीम को बधाई दी। ट्रस्ट सचिव उदय सिंह राणा और कोषाध्यक्ष मुल्खराज शर्मा ने वित्तीय रिपोर्ट पेश की। रविता भारद्वाज ने विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। सम्मेलन में प्रो. आरएस राणा, पुलिस अधीक्षक कुलदीप राणा, विजय चौधरी, युद्धवीर राणा सहित कई गण्यमान्य उपस्थित रहे।
Trending Videos