{"_id":"69ce18dd7b9ffa083e0c692a","slug":"video-kangra-a-flood-of-devotees-surges-at-the-kachahri-adda-hanuman-temple-on-hanuman-jayanti-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: हनुमान जयंती पर कचहरी अड्डा हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: हनुमान जयंती पर कचहरी अड्डा हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Ankesh Dogra
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:51 PM IST
धर्मशाला के कचहरी अड्डा स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते रहे। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। मंदिर में विशेष रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं, क्षेत्र की महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर कार्यक्रम को और भी श्रद्धामय बना दिया। भजन-कीर्तन के दौरान हनुमान चालीसा और भगवान राम के भजनों का गुणगान किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने मिलकर श्रद्धा और उत्साह के साथ हनुमान जयंती का पर्व मनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।