{"_id":"6a50fc67b8f8a33472029481","slug":"baba-kanshi-rams-grandson-boycotted-the-birth-anniversary-celebration-kangra-news-c-95-1-kng1024-244158-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बाबा कांशीराम के पौत्र ने किया जयंती समारोह का बहिष्कार, स्मारक न खुलने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बाबा कांशीराम के पौत्र ने किया जयंती समारोह का बहिष्कार, स्मारक न खुलने पर जताया रोष
Fri, 10 Jul 2026 07:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 10 Jul 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम की 144वीं जयंती पर 11 जुलाई को हमीरपुर में होने वाले समारोह का बाबा कांशीराम के पौत्र और बाबा कांशीराम अकादमी से जुड़े विनोद शर्मा ने बहिष्कार कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाषा और संस्कृति विभाग का निमंत्रण के लिए आभार, लेकिन बाबा कांशीराम के सम्मान से जुड़े मुद्दों की लगातार हो रही अनदेखी के कारण वह इस समारोह में शामिल नहीं होंगे।
विनोद शर्मा ने कहा कि बाबा कांशीराम के पैतृक घर को उनके परिवार ने बिना किसी आर्थिक लाभ के भाषा और संस्कृति विभाग को दान दिया था। सरकार ने इस ऐतिहासिक भवन के संरक्षण और जीर्णोद्धार पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के लगभग तीन वर्ष बाद भी इसे आम जनता के लिए नहीं खोला गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि भवन का लोकार्पण लगातार टाला जा रहा है, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने फरवरी के बाद इसका उद्घाटन कराने का आश्वासन दिया था। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी इस संबंध में भरोसा दिलाया था। भवन के रखरखाव की अनदेखी से परिसर में चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं और भवन की दीवारों पर सीलन का असर दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
विनोद शर्मा ने कहा कि उन्होंने भाषा और संस्कृति विभाग के निदेशक और जिला भाषा अधिकारी धर्मशाला के ध्यान में भी मामला लाया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सरकार इस स्मारक का लोकार्पण कर इसे शीघ्र जनता को समर्पित करे और वहां तुरंत केयरटेकर नियुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक बाबा कांशीराम के स्मारक का लोकार्पण नहीं होता, तब तक उनका यह बहिष्कार जारी रहेगा।