सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BM Brothers Batahan beat Mundi Club by one run in the last ball

Kangra News: अंतिम गेंद में बीएम ब्रदर्स बटाहण ने मूंडी क्लब को एक रन से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 16 Feb 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
BM Brothers Batahan beat Mundi Club by one run in the last ball
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत बटाहण में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बीएम ब्रदर्स क्लब बटाहण ने अंतिम गेंद तक चले रोमांच में मूंडी क्लब को महज एक रन से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। रविवार को हुए इस भव्य समापन समारोह में विधायक विपिन सिंह परमार मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
Trending Videos

प्रतियोगिता का निर्णायक मुकाबला बेहद कड़ा रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएम ब्रदर्स क्लब बटाहण की टीम ने 58 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी मूंडी क्लब की टीम ने जीत के लिए जी-जान लगा दी, लेकिन पूरी टीम 57 रन पर ही सिमट गई। इस करीबी जीत के साथ मेजबान बटाहण की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन के लिए साहिल वर्मा को मैन ऑफ द मैच और अरुण सिन्हा को बेस्ट बॉलर चुना गया। विधायक विपिन सिंह परमार ने विजेता टीम को 8100 रुपये और उपविजेता को 6100 रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने अपनी ओर से क्लब को 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। आयोजन समिति ने बताया कि इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में कुल 18 टीमों ने अपना दमखम दिखाया। इस अवसर पर अभिनव शर्मा, राहुल राणा और विजय राणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed