{"_id":"6991d5d7ec7c4df26e076ecc","slug":"workers-will-not-get-the-benefits-of-schemes-if-they-do-not-get-e-kyc-done-kangra-news-c-95-1-kng1024-220848-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ई-केवाईसी न करवाने पर कामगारों को नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ई-केवाईसी न करवाने पर कामगारों को नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों ने 28 फरवरी ई-केवाईसी प्रक्रिया तक पूरी नहीं की तो उन्हें भविष्य में मिलने वाली सभी वित्तीय सहायता और योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ेगा। बोर्ड ने सभी पात्र श्रमिकों को सचेत किया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर इस औपचारिकता को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।
श्रमिकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने विशेष केंद्रों पर व्यवस्था की है। कामगार धर्मशाला स्थित आयकर भवन (चरान खड्ड), पालमपुर के रोजगार कार्यालय भवन, नूरपुर मिनी सचिवालय और देहरा में बस स्टैंड के पास स्थित उप-कार्यालय में जाकर अपना सत्यापन और ई-केवाईसी अपडेट करवा सकते हैं। प्रक्रिया के लिए कामगारों को अपनी पंजीकरण पुस्तिका (लेबर कार्ड) और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
पंचायत सचिवों को मिली सूचना चस्पा करने की जिम्मेदारी
प्रशासन ने इस सूचना को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। विकास खंड देहरा और परागपुर सहित अन्य खंडों के पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सेवकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश की प्रतियां पंचायत कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करें। बीडीओ परागपुर, अशोक कुमार ने बताया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले अंतिम श्रमिक तक जानकारी पहुंचाना है, ताकि समय रहते सत्यापन हो सके और किसी भी कामगार का आर्थिक लाभ न रुके।
Trending Videos