सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ugandan woman caught without valid visa sent to jail

Kangra News: बिना वैध वीजा पकड़ी यूगांडा निवासी महिला को भेजा जेल

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 16 Feb 2026 08:04 AM IST
विज्ञापन
Ugandan woman caught without valid visa sent to jail
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में बिना वैध वीजा के रह रही यूगांडा की एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 28 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब महिला को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने के साथ-साथ यूगांडा दूतावास से भी संपर्क साध रही है।
Trending Videos

शनिवार को मैक्लोडगंज पुलिस की टीम ने योंगलिंग स्कूल के पास सीढ़ियों पर एक संदिग्ध विदेशी महिला को देखा। पूछताछ के दौरान जब महिला से पासपोर्ट और वीजा मांगा गया तो उसने अपने फोन में दस्तावेजों की फोटोकॉपी दिखाई। जांच में सामने आया कि महिला का वीजा 31 दिसंबर को समाप्त हो चुका था और वह पिछले डेढ़ महीने से अधिक समय से भारत में अवैध रूप से रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में उस भवन मालिक से भी जवाब-तलब किया है, जहां महिला ठहरी हुई थी। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या भवन मालिक ने विदेशी नागरिक को ठहराने के लिए अनिवार्य सी फॉर्म भरा था या नहीं। यदि दस्तावेजों में कमी पाई गई तो भवन मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि ओवर स्टे के मामले में हिरासत में ली गई यूगांडा निवासी शमीम नाटूकुंडा को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में अन्य तथ्यों की जांच जारी है और विदेशी महिला को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed