फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Buses will run on the Tehri-Chandigarh route again.

Kangra News: फिर दौड़ेगी टिहरी चंडीगढ़ रूट पर बस

Sat, 25 Jul 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 25 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Buses will run on the Tehri-Chandigarh route again.
खुंडियां (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी के तहत देहरा डिपो की टिहरी से प्रतिदिन सुबह 4:40 बजे चंडीगढ़ के लिए चलने वाली एचआरटीसी बस सेवा करीब एक वर्ष बाद फिर शुरू होगी।
विज्ञापन

विधायक संजय रतन के निर्देश के बाद निगम ने बस को पहले के निर्धारित समय और पुराने रूट पर चलाने का निर्णय लिया है। टिहरी पंचायत में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे विधायक संजय रतन के समक्ष पंचायत प्रधान सरिता धीमान और उपप्रधान बजीर चंद ने बंद पड़ी बस सेवा को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इस पर विधायक ने मौके पर ही देहरा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) आयुष को बस सेवा बहाल करने के निर्देश दिए। बस सेवा शुरू होने से टिहरी, दलोह, पिंया दा घट्टा सहित आसपास की कई पंचायतों के लोगों को चंडीगढ़ के लिए सीधी और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस सेवा बहाल होने के फैसले पर रवि कुमार, कपिल कुमार, दीप पठानिया, जीवन कुमार, पवन कुमार, सतीश कुमार, सुरिंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed