{"_id":"6a417d354cc5c4db6f0a0e3a","slug":"by-running-a-canteen-sonia-has-become-a-source-of-inspiration-for-women-kangra-news-c-95-1-kng1005-241883-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कैंटीन चलाकर सोनिया महिलाओं केे लिए बनीं प्रेरणास्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कैंटीन चलाकर सोनिया महिलाओं केे लिए बनीं प्रेरणास्रोत
Mon, 29 Jun 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
सोनिया शर्मा, जयसिंहपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर की 45 वर्षीय सोनिया शर्मा कॉलेज की कैंटीन का संचालन कर महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं। आर्थिक रूप से संपन्न होने के बावजूद उन्होंने घर पर खाली बैठने के बजाय राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर की कैंटीन का संचालन करना बेहतर समझा। वह 2023 से कैंटीन चला रही हैं। उन्होंने दो अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराया है। उनका मानना है कि समय का सही उपयोग ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
सोनिया शर्मा ने बताया कि उनके परिवार में पति राजेश कुमार और दो बेटियां हैं। राजेश कुमार जयसिंहपुर में गिफ्ट सेंटर का संचालन करते हैं। कॉलेज कैंटीन से अधिक आय तो नहीं होती लेकिन उन्हें इस बात का संतोष है कि वह समय का रचनात्मक और सार्थक उपयोग कर रही हैं। दोनों महिलाओं के वेतन और अन्य खर्चों के बाद उनके पास प्रतिमाह करीब पांच हजार रुपये की बचत होती है।
उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे खाली समय का सदुपयोग करें। इससे न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है बल्कि समाज में अलग पहचान भी बनती है। कोई भी काम छोटा नहीं होता और मेहनत व लगन से किया गया हर कार्य सम्मान दिलाता है।