फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Cleaning of drains along the Chaitru McLeodganj road has begun.

Kangra News: चैतड़ू-मैक्लोडगंज मार्ग की नालियों की सफाई शुरू

Tue, 30 Jun 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 30 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains along the Chaitru McLeodganj road has begun.
धर्मशाला-मैक्लोडगंज सड़क के कैंट क्षेत्र में सड़क किनारे बंद पड़ी नालियों की सफाई करती विभागीय - फोटो : नई सराय चौकी क्षेत्र में शहबाजपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात बिजली ना आने को लेकर प्रदर्शन करते लोग. संवाद
धर्मशाला। चैतड़ू से धर्मशाला और धर्मशाला से मैक्लोडगंज सड़क किनारे बंद पड़ी निकासी नालियों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हरकत में आया है। अमर उजाला ने 19 जून के अंक में ''बंद पड़ी नालियां, सड़कों तक फैली झाड़ियां'' शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर समस्या को उठाया था। 27 जून से नालियों की सफाई और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह मार्ग पहले लोक निर्माण विभाग (एनएच विंग) के अधीन था जिसे हाल ही में एनएचएआई को सौंपा गया है। एनएचएआई ने मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था सुधारने को प्राथमिकता देते हुए बंद नालियों को खोलने का अभियान शुरू किया है। विभाग का मानना है कि समय रहते नालियों की सफाई होने से बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव नहीं होगा और सड़क को नुकसान से भी बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

----------
चैतड़ू से धर्मशाला तक सड़क किनारे बनी नालियों की सफाई और मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। धर्मशाला से मैक्लोडगंज तक के हिस्से में बंद नालियों को खोलने का कार्य जारी है। मानसून शुरू होने से पहले पूरे मार्ग की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी ताकि बारिश के दौरान यातायात सुचारू रहे और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। -अंकित गिल, साइट इंजीनियर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed