सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CM Sukhu Says Teachers to be Appointed in All Schools Following CBSE Curriculum by June 30

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- 30 जून तक सीबीएसआई पाठ्यक्रम वाले सभी स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर (कांगड़ा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 21 Apr 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार

मंगलवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के जखबड़ में आयोजित जनसभा में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 30 जून तक सीबीएसआई पाठ्यक्रम वाले सभी स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति पूरी कर दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

CM Sukhu Says Teachers to be Appointed in All Schools Following CBSE Curriculum by June 30
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के जखबड़ में आयोजित जनसभा में संबोधित करते सीएम सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 30 जून तक सीबीएसआई पाठ्यक्रम वाले सभी स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति पूरी कर दी जाएगी। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शाहनहर के प्रमुख अभियंता प्रोजेक्ट का कार्यालय, जिसे पहले फतेहपुर से मंडी स्थानांतरित किया गया था, अब पुनः फतेहपुर में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के महिला मंडलों को 20-20 हजार रुपये की सहायता प्रदान करने तथा वजीर राम सिंह स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 50 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

Trending Videos

मंगलवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के जखबड़ में आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि आरडीजी बंद होने से प्रदेश को प्रति वर्ष 8 से 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए बेतुकी बयानबाजी कर रही है। राज्य सरकार ने आम जनता की आकांक्षाओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई हैं। पिछले वर्ष से पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की शुरुआत की गई है और 151 स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न पर लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्राकृतिक रूप से उगाई गई हल्दी को 150 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जाएगा। राज्य सरकार ने जलाशयों में मछली पालन करने वाले किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का निर्णय लिया है। मानसून के दौरान मछली पकड़ने पर प्रतिबंध की अवधि में मछुआरा परिवारों को 3,500 रुपये सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, जलाशयों में पकड़ी जाने वाली मछलियों पर रॉयल्टी दर को 15 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत कर दिया गया है। छह चरणों में एक लाख से अधिक अति गरीब परिवारों की पहचान की जा चुकी है और सातवां चरण पूर्ण होने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि अति गरीब परिवारों के लिए ‘अपना परिवार-सुखी परिवार योजना’ शुरू की गई है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह पेंशन तथा 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और विधायक भवानी सिंह पठानिया ने पुल बनने के बाद यहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा और अगले दो वर्षां में यहां उद्योग आएंगे। इस अवसर पर कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, पूर्व विधायक अजय महाजन, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा, कांग्रेस नेता कर्ण सिंह पठानिया, एडीसी विनय कुमार, एसपी नूरपुर पुलिस जिला कुलभूषण वर्मा सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस
पंचायत और शहरी निकाय चुनाव के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। हमने जो कहा था, वह किया है और पंचायत चुनाव समय पर कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी। यह चुनाव स्थानीय स्तर के हैं और हर व्यक्ति को स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का अधिकार है। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार ने केवल मुद्दे बनाए, जबकि उनकी सरकार ने विकास कार्यों को जमीन पर उतारा है। सुक्खू ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में हिमकेयर योजना में अनियमितताएं हुईं, यहां तक कि पुरुषों के भी ओवरी ऑपरेशन दिखाए गए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed