फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CM Sukhu was seen dressed in traditional attire.

Kangra News: पारंपरिक वेशभूषा में रंगे नजर आए सीएम सुक्खू

Mon, 29 Jun 2026 06:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Jun 2026 06:13 AM IST
विज्ञापन
CM Sukhu was seen dressed in traditional attire.
बड़ा भंगाल में स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक लोक नृत्य करते मुख्यमंत्री सुक्खू। -स्रोत: डीपीआरओ
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा की सबसे दुर्गम पंचायत के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पूरी तरह स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा चोला-डोरा पहनकर स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक लोकनृत्य में भी किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय किसानों के खेतों का दौरा कर उनकी समस्याओं को नजदीक से समझा।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से राजमाह की खेती, उत्पादन और विपणन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की तथा भेड़पालकों की समस्याएं भी सुनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए एमएसपी उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार ने भेड़पालकों को बड़ी राहत देते हुए ऊन का समर्थन मूल्य 100 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना लागू की है। इसके तहत प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम और मक्का का मूल्य 40 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पांगी घाटी में उत्पादित जौ का समर्थन मूल्य 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है। इसके अतिरिक्त हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है, जबकि अदरक के लिए 30 रुपये प्रति किलोग्राम का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक किशोरी लाल, उपायुक्त हेमराज बैरवा तथा पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बड़ा भंगाल में स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक लोक नृत्य करते मुख्यमंत्री सुक्खू। -स्रोत: डीपीआरओ

बड़ा भंगाल में स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक लोक नृत्य करते मुख्यमंत्री सुक्खू। -स्रोत: डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed