{"_id":"6a2eeed043f0a854a80ffa64","slug":"collect-registration-forms-for-admission-to-kv-by-june-20-kangra-news-c-95-1-kng1046-239515-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: केवि में प्रवेश के लिए 20 जून तक लें पंजीकरण फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: केवि में प्रवेश के लिए 20 जून तक लें पंजीकरण फॉर्म
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नलेटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय के दाखिला प्रभारी राजीव वैद्य ने बताया कि बालवाटिका-3 (केवल ओबीसी एनसीएल श्रेणी), कक्षा 5, कक्षा 8 तथा कक्षा 11 (विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) में उपलब्ध रिक्त सीटों के लिए इच्छुक अभिभावक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण फॉर्म 15 से 20 जून तक विद्यालय कार्यालय से सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। अभिभावक आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेजों सहित पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित अवधि में विद्यालय कार्यालय में जमा कर सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतनाम सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली की प्रवेश मार्गदर्शिका 2026-27 के अनुसार पूरी की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अधिक जानकारी के लिए विद्यालय से संपर्क करने का आग्रह किया है। संवाद