फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   College teachers staged a protest wearing black badges over the lack of promotions.

Kangra News: पदोन्नतियां न होने पर कॉलेज शिक्षकों ने काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन

Tue, 07 Jul 2026 07:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 07:20 AM IST
विज्ञापन
College teachers staged a protest wearing black badges over the lack of promotions.
धर्मशाला कॉलेज में गेट मीटिंग के दौरान मांगों के लिए प्रदर्शन करते हुए राजकीय कॉलेज प्राध्यापक
धर्मशाला/नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। लंबित पदोन्नतियों को लेकर हिमाचल गवर्नमेंट कॉलेज टीचर एसोसिएशन (एचजीसीटीए) के बैनर तले सोमवार को राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला में शिक्षकों ने गेट मीटिंग कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्राध्यापकों ने बाजू पर काले बिल्ले बांधकर रोष प्रकट किया और आगामी एक सप्ताह तक काले बिल्ले लगाकर ही कक्षाएं लेने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष बिक्रम बत्स ने कहा कि पिछले कई वर्षों से कॉलेज प्राध्यापकों की पदोन्नतियां लंबित हैं, जबकि सरकार अन्य विभागों में नियमित रूप से पदोन्नतियां कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्राध्यापकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जिससे पूरे वर्ग में भारी निराशा है। लंबे समय से पदोन्नतियां रुकने से उच्च शिक्षा व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस दौरान सचिव आशीष रंजन और मीडिया प्रभारी गौरव महाजन सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवां में भी एचजीसीटीए स्थानीय इकाई के आह्वान पर प्राध्यापकों ने गेट मीटिंग की। शिक्षकों ने सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त करते हुए लंबित पदोन्नतियों को तत्काल बहाल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed