{"_id":"6a4e7232cd74c029bc027d9c","slug":"congress-is-playing-politics-in-the-name-of-ram-the-public-will-give-a-fitting-reply-anurag-kangra-news-c-95-1-ssml1021-243810-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस, जनता देगी जवाब : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस, जनता देगी जवाब : अनुराग
Thu, 09 Jul 2026 09:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 09 Jul 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर भगवान राम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। बुधवार को ज्वालामुखी के चौखाट में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह राजनीति उसी पर भारी पड़ेगी और देश की जनता इसका जवाब देगी।
पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने सदियों से राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष किया और अनेक कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिए। इसके विपरीत, कांग्रेस लंबे समय तक भगवान राम और रामसेतु के अस्तित्व पर ही सवाल उठाती रही। उन्होंने आरोप लगाया कि जब श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण पूरा हुआ, तब विपक्ष का कोई बड़ा नेता दर्शन करने नहीं पहुंचा, लेकिन अब राजनीतिक लाभ के लिए राम नाम का सहारा लिया जा रहा है।
इससे पहले, प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा, केंद्र सरकार की नीतियों और जनसेवा के लिए समर्पित होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को भाजपा की कार्यपद्धति, उनके कर्तव्यों और केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देना है। ऐसे शिविर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।