फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Construction of PHC Paragpur building stalled due to delay in land demarcation.

Kangra News: तकसीम में देरी से अटका पीएचसी परागपुर का भवन

Sat, 25 Jul 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 25 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Construction of PHC Paragpur building stalled due to delay in land demarcation.
परागपुर (कांगड़ा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) परागपुर के नए भवन के निर्माण की राह में भूमि की तकसीम का मामला अटका हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश जारी होने के बावजूद पीएचसी की नौ कनाल छह मरले भूमि की तकसीम की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है। इससे मुख्यमंत्री की नए और आधुनिक पीएचसी भवन की घोषणा पर अमल में देरी हो रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कांगड़ा जिला प्रशासन को भूमि की तकसीम का मामला शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद उपायुक्त ने पत्रावली जिला राजस्व अधिकारी और एसडीएम देहरा को भेजी थी। उस समय तत्कालीन एसडीएम कुलवंत पोटन ने कार्रवाई का भरोसा दिया था लेकिन कई सप्ताह बीतने के बाद भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजीव, दीपक, सुरेश, राजेश, नरेश, राजिंद्र, भगवान दास, सतीश, रमेश, कमल, नीरज, दिनेश और पवन ने कहा कि नए स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण के लिए भूमि की तकसीम सबसे जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से राजस्व विभाग को शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की ताकि क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
अभी तक पीएचसी की भूमि की तकसीम करने के कोई भी निर्देश एसडीएम कार्यालय से प्राप्त नहीं हुए हैं।
-बलविंद्र पठानिया, नायब तहसीलदार, परागपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed