{"_id":"6a54ed09814c5ab29c05df4d","slug":"crimes-inflict-pain-on-the-entire-society-shanta-kumar-kangra-news-r-399-1-sml1005-496461-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे समाज को पीड़ा देते हैं अपराध : शांता कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे समाज को पीड़ा देते हैं अपराध : शांता कुमार
Mon, 13 Jul 2026 07:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
शांता कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने देश में बढ़ती जघन्य अपराध की घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि ये अपराध पूरे समाज को पीड़ा देते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के गाजियाबाद में मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या और हैदराबाद में जमानत पर छूटे दोषी द्वारा पीड़िता समेत छह लोगों की हत्या जैसी खबरें झकझोर देती हैं। मानसा में भी पति ने शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।
शांता कुमार ने कहा कि ऐसी हृदयविदारक घटनाओं को पढ़कर आंख में आंसू आ जाते हैं। इन अपराधों से न केवल पीड़ितों और अपराधियों का जीवन बर्बाद होता है, बल्कि पूरे समाज को कष्ट झेलना पड़ता है। उन्होंने ईश्वर से ऐसे अपराधियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के सभी मंदिरों में चढ़ावे की गिनती के लिए नए सख्त नियम बनाने के फैसले की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को बधाई दी है।