सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dead sambar found in tea garden

Kangra News: चाय के बगीचे में मिला मृत सांभर

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 05 Feb 2026 09:04 AM IST
विज्ञापन
Dead sambar found in tea garden
गोपालपुर में मृत सांभर को ले जाती वन विभाग की टी। -स्रोत ः जागरूक पाठक
विज्ञापन
नगरी/पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर के अंतर्गत चाय बागान गोपालपुर में बुधवार सुबह एक सांभर मृत अवस्था में मिला। सुबह आठ बजे सूचना मिलते ही वन रक्षक अविनाश के नेतृत्व में वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में विभाग का मानना है कि सांभर की मौत वन्यजीवों के बीच हुए आपसी संघर्ष के कारण हुई है।
Trending Videos

वन्यजीव संरक्षण नियमों का पालन करते हुए सांभर के शव को गोपालपुर जू ले जाया गया, जहां पशु चिकित्सक डॉ. अमित कश्यप की टीम ने उसका पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम के तहत सांभर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी आदित्य, वन खंड अधिकारी राकेश कुमार, स्थानीय प्रधान हरिराम और पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed