{"_id":"698371f296e9dbc60a0aadf5","slug":"the-country-that-gave-us-the-knowledge-of-vedas-remained-enslaved-for-centuries-due-to-casteism-shanta-kangra-news-c-95-1-ssml1021-219098-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदों का ज्ञान देने वाला देश जातिवाद के कारण सदियों गुलाम रहा : शांता कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेदों का ज्ञान देने वाला देश जातिवाद के कारण सदियों गुलाम रहा : शांता कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
शांता कुमार। फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि जिस समाज ने वेद और उपनिषदों की रचना कर विश्व को आध्यात्मिक ज्ञान दिया, वही समाज जातिवाद और आपसी फूट के कारण सदियों तक विदेशियों का गुलाम बना रहा। बुधवार को जारी प्रेस बयान में उन्होंने यूजीसी के नए नियम पर सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा कि भारत का लक्ष्य जाति विहीन समाज की रचना करना है।
Trending Videos
शांता कुमार ने कहा कि इतिहास की कड़वी सच्चाई यह है कि जाति के आधार पर अपने ही लोगों को दुत्कारने के कारण देश कमजोर हुआ। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था में क्रीमी लेयर को बाहर करने की वकालत करते हुए कहा कि वर्तमान में आरक्षण का लाभ केवल प्रभावशाली लोग उठा रहे हैं, जिससे जातिवाद और अधिक मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया के अमीर देशों में शामिल है, लेकिन यहां आर्थिक विषमता इतनी अधिक है कि एक ओर आलीशान कारें हैं तो दूसरी ओर नंगे पैर चलते गरीब बच्चे। उन्होंने विकास के साथ बढ़ रही इस खाई को पाटने के लिए अंत्योदय जैसी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।
