फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Debris from four-lane bypass excavation becomes a nuisance.

Kangra News: फोरलेन बाईपास की कटिंग का मलबा बना मुसीबत

Thu, 23 Jul 2026 08:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 23 Jul 2026 08:42 AM IST
विज्ञापन
Debris from four-lane bypass excavation becomes a nuisance.
नूरपुर-चिनबा संपर्क मार्ग पर आईटीआई के पास चल रहा फोरलेन बाईपास का निर्माण। बारिश से यहां मिट्ट
नूरपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद नूरपुर के वार्ड दो से सटे सूरज टिल्ले के समीप चल रहा फोरलेन बाईपास का निर्माण स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मानसून की बारिश के बीच फोरलेन कटिंग का मलबा और पानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से आईटीआई की तरफ जाने वाले नूरपुर-चिनबा संपर्क मार्ग पर जमा हो रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर मलबा जमा होने और कीचड़ की फिसलन के कारण राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और खासकर आईटीआई के प्रशिक्षुओं का यहां से गुजरना दूभर हो गया है। ग्रामीणों और छात्रों को इस रास्ते से निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी से पानी की उचित निकासी और मलबे के बहाव को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने कहा कि आईटीआई मार्ग और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की सड़क से मलबा हटाने के लिए संबंधित फोरलेन निर्माण कंपनी को निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही मानसून सीजन को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने की हिदायत जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed