{"_id":"6a626d99c2485c9a39035524","slug":"deliberations-held-at-naddi-on-digital-education-and-leadership-kangra-news-c-95-1-ssml1021-246361-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डिजिटल शिक्षा और नेतृत्व पर नड्डी में किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डिजिटल शिक्षा और नेतृत्व पर नड्डी में किया मंथन
Fri, 24 Jul 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। नड्डी स्थित एक निजी होटल में आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) गुरुग्राम क्षेत्र के प्राचार्य सम्मेलन का तीसरा दिन डिजिटल शिक्षा, वित्तीय प्रबंधन और नेतृत्व विकास पर केंद्रित रहा। नितिन ने आधुनिक तकनीकों के माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के उपाय बताए। यूबीआई बैंक के प्रबंधक ने ग्रीन बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग और राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। केवीएस के वित्त अधिकारी संजय ने वित्तीय अनुशासन, बजट प्रबंधन और लेखा नियमों के पालन पर जोर दिया।
सहायक आयुक्त अर्चना जायसवाल ने पॉश और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी। समापन सत्र में उपायुक्त चंद्रशेखर आजाद ने विद्यालयों के समग्र विकास, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भविष्य की कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया। ब्यूरो