फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharmkot Haini and surrounding areas to be connected to the sewerage network.

Kangra News: सीवरेज नेटवर्क से जुड़ेंगे धर्मकोट, हैणी और आसपास के क्षेत्र

Sat, 27 Jun 2026 01:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Dharmkot Haini and surrounding areas to be connected to the sewerage network.
धर्मशाला। नगर निगम के भागसूनाग वार्ड में सीवरेज समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल हुई है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सीवरेज परियोजना के तहत धर्मकोट, हैणी गांव और आसपास के कई क्षेत्रों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। परियोजना का टेंडर हो चुका है और अब केवल एफसीए की मंजूरी मिलना शेष है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अनुसार भागसूनाग चौक से 200 मीटर नीचे इस सीवरेज परियोजना को स्थापित किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से बिजली बोर्ड की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) ले लिया गया है। लोक निर्माण विभाग से एनओसी लेना अभी बाकी है। इस योजना को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को दूषित पानी की निकासी की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने के कारण बढ़ रहे दबाव को देखते हुए सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

-----------
भागसूनाग वार्ड के लिए दो करोड़ रुपये की सीवरेज योजना प्रस्तावित है। इसके लिए टेंडर प्रकिया पूरी हो चुकी है। अब इसमें बची औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -संदीप गुलेरिया, एसडीओ, जल शक्ति विभाग (सीवरेज विंग)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed