फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dilapidated roof of Dharamshala Hospital's IPD block to be repaired; 49 lakh sanctioned.

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक की जर्जर छत की होगी मरम्मत, 49 लाख मंजूर

Mon, 03 Aug 2026 07:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated roof of Dharamshala Hospital's IPD block to be repaired; 49 lakh sanctioned.
क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला का आईपीडी ब्लॉक। अमर उजाला
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के आईपीडी ब्लॉक की जर्जर छत की मरम्मत होगी। स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय ने इसके लिए अस्पताल प्रशासन को 49 लाख रुपये मंजूर किए हैं। बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद यह राशि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को हस्तांतरित की जाएगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मरम्मत कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

हाल ही में ऑपरेशन थिएटर की पूरी छत बदली गई थी। अब उसी तर्ज पर आईपीडी ब्लॉक की पुरानी छत हटाकर नई टीन की चादरें लगाई जाएंगी। मरम्मत के बाद ब्लॉक की रेट्रोफिटिंग भी करवाई जाएगी। इससे छत से होने वाली लीकेज और सीलन की समस्या दूर होगी तथा भवन की सुरक्षा मजबूत होगी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार आईपीडी ब्लॉक की इमारत काफी पुरानी हो चुकी है। समय के साथ इसकी स्थिति लगातार खराब हुई है। छत से मलबा गिरने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। इसी कारण मरम्मत के लिए बजट की मांग भेजी गई थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। वर्तमान में छत पर कई स्थानों पर जंगली झाड़ियां और पौधे उग आए हैं। कई हिस्सों की छत भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे भवन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों और अस्पताल कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है। इसी बरसात के दौरान छत से मलबा गिरने की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि इनमें कोई घायल नहीं हुआ। एहतियात के तौर पर अस्पताल प्रशासन ने आईपीडी ब्लॉक के पास स्थित कृष्णा लैब के पीछे वाले रास्ते को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।

क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराधा शर्मा ने बताया कि बारिश के दौरान छत की मरम्मत तकनीकी रूप से संभव नहीं है। मौसम साफ होने के बाद पीडब्ल्यूडी की देखरेख में कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरम्मत के दौरान मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। छत की मरम्मत से इमारत को मजबूती मिलेगी और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed