फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Discussion on modern technologies and research in Tanda

Kangra News: टांडा में आधुनिक तकनीकों और शोध पर की चर्चा

Thu, 09 Jul 2026 01:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Discussion on modern technologies and research in Tanda
धर्मशाला/टांडा (कांगड़ा)। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा के रेडियोडायग्नोसिस विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय डॉ. हरनाम सिंह मिड टर्म सीएमई का समापन हुआ। हेड एंड नेक रेडियोलॉजी विषय पर आधारित सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञों, शिक्षकों और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने भाग लेकर आधुनिक तकनीकों और शोध पर विचार साझा किए।
विज्ञापन

सम्मेलन का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने किया। आयोजन अध्यक्ष प्रो. दिनेश सूद और आयोजन सचिव एवं विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति टक्कर कपिला के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। वैज्ञानिक सत्रों में एम्स नई दिल्ली, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, एम्स बिलासपुर, आईजीएमसी शिमला और अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों ने आधुनिक निदान और उपचार पर व्याख्यान दिए। सम्मेलन में 175 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान अल्ट्रासोनोग्राफी, कैरोटिड डॉप्लर तथा अल्ट्रासाउंड गाइडेड एफएनएसी एवं बायोप्सी पर व्यावहारिक कार्यशालाएं आयोजित की गईं। साथ ही 18 मौखिक शोध-पत्र, 32 ई-पोस्टर प्रस्तुतियां और रेडियोलॉजी प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed